प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध पादरी बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय के निधन पर शोक जताया
नई दिल्ली, 12 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ऑफ इंडिया’ के सर्वोच्च प्रमुख बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह अपने पीछे सेवा और करूणा भाव का समृद्ध धरोहर छोड़ गए हैं।
बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय का रविवार देर रात केरल के कोट्टायम स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इंडियान ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय के निधन से दुखी हूं। वह अपने पीछे सेवा और करूणा भाव का समृद्ध धरोहर छोड़ गए हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवादनाएं चर्च के सदस्यों के साथ हैं।’’
बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय का कोविड-19 के बाद हुई जटिलताओं के कारण पतनमतिट्टा जिले के पारूमाला में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार देर रात करीब 2ः35 बजे उनका निधन हो गया।
प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में मनाया गया विजय शंकर चतुर्वेदी का जंमदिवस
-: अशोका एक्स्प्रेस :- नई दिल्ली (आकाश शक्य )एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एव…








