Home मनोरंजन एक्टर सुनील शेट्टी की बिल्डिंग सील, निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात, जानिए ये बड़ी वजह
मनोरंजन - July 12, 2021

एक्टर सुनील शेट्टी की बिल्डिंग सील, निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात, जानिए ये बड़ी वजह

मुंबई, 12 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मुंबई में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बिल्डिंग को निगम की टीम ने सील किया है। दरअसल बिल्डिंग को सील करने का कारण यह है कि यहां अचानक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिसके बाद अब बिल्डिंग को सील किया गया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि सुनील शेट्टी और उनका पूरा परिवार मुंबई से बाहर हैं। बताते चले कि एक्टर सुनील शेट्टी का घर अल्टामाउंट रोड पर स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट्स में है। इस बिल्डिंग में 30 माले और 120 फ्लैट्स हैं। वहीं अचानक कोरोना के नए मामलों में वृद्धि होने के बाद अस्सिटेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़ ने बिल्डिंग को सील कर दिया है।

मुंबई के डी वार्ड में इस समय कोरोना के 10 जगहों को सील किया गया है। इसमें मालाबार हिल्स और पेडर रोड भी शामिल है। कोरोना की दूसरी वेव में हाई राइज जगहों से 80 प्रतिशत मामले सामने आए थे।

बता दें कि आर्थिक राजधानी मुंबई में बीते कुछ दिनों से फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके बाद अब मुंबई जिला प्रशासन कोरोना के नए मामलों को लेकर अलर्ट हो गई है। मुंबई के अलावा केरल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…