Home देश-दुनिया दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

नई दिल्ली, 16 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साफ रही और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक ने आकाश में बादल छाए रहने और शाम या रात में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

शहर में मानसून के आने की सामान्य तारीख 27 जून के 16 दिन बाद मंगलवार को इस मौसम की पहली बारिश हुई। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है। वहीं अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

घरेलू शेयर बाजार में तेजी, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती उतार-चढ़ाव…