Home मनोरंजन ऑफ व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं चित्रांगदा सिंह
मनोरंजन - July 16, 2021

ऑफ व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं चित्रांगदा सिंह

मुंबई, 16 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने गुरुवार को एक वर्चुअल इवेंट के लिए ऑफ-व्हाइट साड़ी पहने हुए शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, सुंदर और सुरुचिपूर्ण वाइब्स। एक वर्चुअल इवेंट (आभासी सम्मेलन) के लिए।

पोस्ट की गई तस्वीरों में, अभिनेत्री एक लेस ब्लाउज, फिरोजा झुमके और बंधे हुए बालों के साथ एक झालरदार साड़ी पहने खूबसूरत लग रहीं हैं।

चित्रांगदा को आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई बाजार में 2018 में देखा गया था। उन्होंने पिछले साल घूमकेतु में एक कैमियो रोल किया था।

अभिषेक बच्चन के साथ उनकी आने वाली फिल्म बॉब बिस्वास है। यह फिल्म 2012 की थ्रिलर कहानी की स्पिन-ऑफ है और दीया अन्नपूर्णा घोष द्वारा निर्देशित है। यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

राहुल गांधी के स्वदेश लौटते ही भाजपा ने किया चौतरफा हमला, की माफी मांग (राउंड अप)

नई दिल्ली, 16 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। लंदन में भारतीय लोकतंत्र के बारे में की गई …