Home खेल सुरक्षा अताशे बी के सिन्हा भारतीय ओलंपिक दल के प्रेस अताशे भी होंगे
खेल - July 16, 2021

सुरक्षा अताशे बी के सिन्हा भारतीय ओलंपिक दल के प्रेस अताशे भी होंगे

नई दिल्ली, 16 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। सेवानिवृत आईपीएएस अधिकारी बी के सिन्हा तोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के सुरक्षा और प्रेस अताशे दोनों होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ ने शुक्रवार को यह घोषणा की। सिन्हा हरियाणा के पूर्व डीजीपी हैं और राष्ट्रपति के पुलिस पदक से नवाजे जा चुके हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘बी के सिन्हा (रिटायर्ड डीजीपी, आईपीएस) तोक्यो ओलंपिक में सुरक्षा अताशे के तौर पर भारतीय दल के साथ जा रहे हैं। अब वह सुरक्षा के साथ प्रेस अताशे भी होंगे।’’ इसमें कहा गया, ‘‘वह 22 जुलाई को दिल्ली से तोक्यो रवाना होंगे।’’

भारत ने कोरोना महामारी के बीच हो रहे तोक्यो खेलों में 228 सदस्यीय दल भेजा है जिनमें 119 खिलाड़ी हैं। भारत का पहला दल 17 जुलाई को दिल्ली से तोक्यो रवाना होगा। सेलिंग टीम यूरोप से सीधे तोक्यो पहुंच गई है। मुक्केबाज और भारोत्तोलक मीराबाई चानू रविवार को क्रमशः इटली और अमेरिका से पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड, महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ रिक्त विस सीटों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में रिक्त विधानस…