गोल्डमैन सैक्स हैदराबाद कार्यालय के लिए 2023 तक 2,000 से अधिक लोगों को भर्ती करेगी
हैदराबाद, 19 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। गोल्डमैन सैक्स ने सोमवार को कहा कि वह यहां अपने नए कार्यालय में 2023 तक 2,000 से अधिक कर्मचारियों को भर्ती करेगी। निवेश बैंकर ने सोमवार को यहां अपना नया कार्यालय खोलने की घोषणा की। गोल्डमैन सैक्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘स्थानीय सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए हैदराबाद संचालन की शुरुआत मार्च 2021 में हुई और इस समय यहां लगभग 250 कर्मचारी हैं… 2021 के अंत तक उम्मीद है कि हैदराबाद कार्यालय में कार्यबल की संख्या बढ़कर 800 हो जाएगी। 2023 तक हैदराबाद कार्यालय का आकार 2,500 कर्मचारियों तक पहुंच सकता है।’’ नए कार्यालय का उद्घाटन तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने किया।
प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में मनाया गया विजय शंकर चतुर्वेदी का जंमदिवस
-: अशोका एक्स्प्रेस :- नई दिल्ली (आकाश शक्य )एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एव…








