उपराष्ट्रपति नायडू ने सुषमा स्वराज की राष्ट्र सेवा की सराहना की
नई दिल्ली, 06 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी निःस्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। पूर्व विदेश मंत्री स्वराज का 67 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से 2019 में निधन हो गया था।
उपराष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, “मेरी प्रिय बहन श्रीमति सुषमा स्वराज को आज उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। वह एक प्रतिष्ठित सांसद और वाक् पटु वक्ता थीं, जिन्होंने महिलाओं और कमजोर तबकों के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किया।”
नायडू ने कहा, “वह समर्पित नेता थीं जिनकी करुणा की कोई सीमा नहीं थी। राष्ट्र के प्रति उनकी निः स्वार्थ सेवा का सदैव याद रखा जाएगा।”
अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे
वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …








