Home मनोरंजन डांस दीवाने 3 में अचानक ही फूट-फूटकर रोने लगे दलेर मेहंदी, मीका सिंह ने यूं संभाला
मनोरंजन - August 6, 2021

डांस दीवाने 3 में अचानक ही फूट-फूटकर रोने लगे दलेर मेहंदी, मीका सिंह ने यूं संभाला

मुंबई, 06 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में इस हफ्ते सिंगर ब्रदर्स दलेर मेहंदी और मीका सिंह स्पेशल जज बनकर शामिल होंगे। इस बार का एपिसोड ‘बचपन स्पेशल’ होगा, जिसकी मीका सिंह और दलेर मेहंदी ने हाल ही शूटिंग की थी। शूट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दलेर मेहंदी फूट-फूटकर रोने लगे और उन्हें संभालना भी मुश्किल हो गया। तब कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को बीच में ही रोकना पड़ा।

मेकर्स ने आने वाले इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देख दलेर मेंहदी बुरी तरह रोने लगते हैं और सभी उन्हें देखते रह जाते हैं। तब उनके भाई मीका सिंह अपनी सीट से उठकर दलेर मेंहदी को संभाला। दलेर मेहंदी परफॉर्मेंस के दौरान अपने बचपन के पलों को याद कर रोने लगे। काफी देर तक सेट पर सन्नाटा छा गया।

दलेर मेहंदी के अलावा जज नोरा फतेही और तुषार कालिया भी भावुक हो गए। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया समेत हर कंटेस्टेंट की आंखों में आंसू थे।

वहीं बताया जा रहा है कि ‘डांस दीवाने 3’ के इस एपिसोड में ‘बसपन का प्यार’ फेम नन्हा स्टार सहदेव दिरदो भी नजर आएगा। सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो ने कुछ वक्त पहले जिस अंदाज में ‘बसपन का प्यार’ गाना गाया, उसने उसे रातोंरात स्टार बना दिया। सहदेव दिरदो इस वीकेंड ‘इंडियन आइडल 12’ में भी नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…