Home मनोरंजन बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने ओलंपिक में भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन को सराहा
मनोरंजन - August 6, 2021

बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने ओलंपिक में भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन को सराहा

मुंबई, 06 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। शाहरुख खान, उर्मिला मातोंडकर और राहुल ढोलकिया समेत हिंदी फिल्म से जुड़ी शख्सियतों ने शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया, हालांकि टीम आज सुबह कांटे की टक्कर में ग्रेट ब्रिटेन से हार गई।

शाहरुख खान ने कहा कि हार से दिल टूट गया लेकिन फिर भी यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने लिखा, ‘‘दुखी हूं। लेकिन गर्व से सिर ऊंचा करने के कई कारण हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। आप सभी ने भारत में हर किसी को प्रेरित किया है। यह अपने आप में जीत है।’’

अभिनेत्री से नेत्री बनीं उर्मिला मातोंडाकर ने कहा कि वह भारतीय महिला हॉकी टीम की यात्रा को सलाम करती हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी पर गर्व है। आपकी यात्रा को सलाम। आप सभी बहुत बड़ी प्रेरणा हैं और उम्मीद है कि भारत की सभी बेटियों और उनके माता पिता के लिए प्रेरणा रहेंगी।’’

राहुल ढोलकिया ने कहा कि टीम उनके लिए हमेशा विजेता रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए विजेता टीम। बहुत बढ़िया खेल दिखाया। खेल का जज्बा दिखा। आप सभी खेल के मैदान में शानदार रहीं।’’

फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में हॉकी खिलाड़ी की भूमिका अदा करने वाली अभिनेत्री सागरिका घटगे ने कहा, ‘‘कांस्य पदक के लिए ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ उनका जुझारू खेल सबसे बड़ी जीत रही। क्या शानदार खेल दिखाया। आप सभी अद्भुत हैं। पूरा देश सुबह उठकर आपको खेलते देख रहा था। आपने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ जी जान से खेला, यही सबसे बड़ी जीत है।’’

अभिनेता गुलशन देवैया ने भी रोमांचक मैच के लिए धन्यवाद किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…