Home अंतरराष्ट्रीय चाड में हुए सांप्रदायिक दंगों में 21 की मौत 20 लोग घायल

चाड में हुए सांप्रदायिक दंगों में 21 की मौत 20 लोग घायल

नजामिना, 09 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मध्य अफ्रीकी देश चाड के पश्चिमी हिस्से में हुए सांप्रदायिक दंगों में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है। अल विहदा अखबार ने रविवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि चाड के हज्जेर-लामिस के इलाके में शनिवार को सांप्रदायिक झड़पें हुईं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खेत की जमीन को लेकर हुए विवाद में कई घंटों तक संघर्ष चला और इसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए है। संघर्ष से निपटने के लिए सुरक्षा बलों और एक मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को घटनास्थल पर भेजा गया है। हिंसा भड़काने और झड़पों में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …