Home मनोरंजन शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, हो सकती है गिरफ्तारी?
मनोरंजन - August 9, 2021

शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, हो सकती है गिरफ्तारी?

मुंबई, 09 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में उनके पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी होने के बाद अब शिल्पा और उनकी मां सुनंदा शेट्टी पर करोड़ों रुपयों की ठगी का आरोप लगाया गया है। शिल्पा और उनकी मां पर इस मामले में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ में शिल्पा और उनकी मां के खिलाफ 2 रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। इसमें कहा गया है कि शिल्पा और उनकी मां ने ऑयसिस स्लिमिंग स्किल सैलून ऐंड स्पा नाम से एक कंपनी खोली गई। इस कंपनी की फ्रैंचाइजी देने के नाम पर शिल्पा और उनकी मां ने करोड़ों रुपये वसूले मगर कोई फ्रैंचाइजी नहीं मिली। इस मामले में जून में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला का आरोप है कि कंपनी के लोगों ने दो बार में उनसे करीब ढाई करोड़ रुपये वसूले थे।

दोनों रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लखनऊ पुलिस ने एक महीने पहले शिल्पा की मां सुनंदा को नोटिस भी भेजा था। अब मामले की जांच के लिए लखनऊ पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि मामले की जांच में संलिप्तता स्पष्ट होने पर शिल्पा और उनकी मां को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…