Home देश-दुनिया देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा क्यों नहीं हो रहीः मालीवाल

देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा क्यों नहीं हो रहीः मालीवाल

नई दिल्ली, 12 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में छह साल की बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद बृहस्पतिवार को देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं होने पर सवाल उठाया।

पुलिस ने बताया कि त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार को बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 34 साल के एक शख्स ने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मयूर विहार इलाके में 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ एक दरिंदे ने बलात्कार किया। कल से हमारी टीम बच्ची के साथ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कब तक ऐसे ही छोटी बच्चियां हैवानियत का शिकार बनती रहेंगी? क्यों देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं होती?

मयूर विहार की इस घटना से कुछ दिन पहले ही दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नांगल इलाके में एक दलित बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…