Home देश-दुनिया मोदी ने राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मोदी ने राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 20 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे राजीव गांधी को उनकी 77वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री गांधी 40 वर्ष की आयु में देश में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे। श्री मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा,“हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” श्री गांधी का आज ही के दिन 1944 को मुंबई में जन्म हुआ था और वह 1984 से 1989 तक देश के सातवें प्रधानमंत्री रहे। श्री गांधी ने उनकी माँ और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 1984 में हत्या के बाद प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। वर्ष 1991 में जब श्री गांधी चुनाव प्रचार कर रहे थे तो एक आतंकवादी हमले में उनकी हत्या कर दी गयी थी। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…