Home देश-दुनिया राजीव गांधी की जयंती पर राहुल, अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद किया

राजीव गांधी की जयंती पर राहुल, अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद किया

नई दिल्ली, 20 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी ने धर्मनिरपेक्ष भारत के संदर्भ में अपने पिता के एक कथन को याद करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया, ष्धर्मनिरपेक्ष भारत इकलौता ऐसा देश है जिसका अस्तित्व बना रह सकता है।’’ उन्होंने वीरभूमि पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किये।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राजीव जी की 77वीं जयंती पर उन्हें याद करता हूं। वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने 21वीं सदी के लिए भारत को एक आकार दिया, जिन्होंने जीवन के हर क्षेत्र को छुआ जिससे सपने हकीकत में बदले, जिन्होंने नौजवानों, महिलाओं, पिछड़ों और गरीबों को सशक्त बनाया।ष्

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। वर्ष 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

राहुल गांधी के स्वदेश लौटते ही भाजपा ने किया चौतरफा हमला, की माफी मांग (राउंड अप)

नई दिल्ली, 16 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। लंदन में भारतीय लोकतंत्र के बारे में की गई …