कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के खिलाफ आईसीआईसीआई बैंक के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
हैदराबाद, 25 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लि.(केएसबीएल) के प्रवर्तक सी पार्थसारथी तथा अन्य के खिलाफ आईसीआईसीआई बैंक के साथ 563 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (विश्वास के आपराधिक हनन), धारा 420, 34 के साथ पढ़े (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि केएसबीएल ने अपने छह बैंकरों के शेयर गिरवी रखकर जो राशि जुटाई उसे फर्म के ही बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया गया, ‘स्टॉक ब्रोकर के ग्राहक खाते’ में नहीं डाला गया। यह सेबी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। यह मामला साइबराबाद की आर्थिक अपराध शाखा को स्थानांतरित किया गया और इसकी जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। पार्थसारथी को इंडसइंड बैंक से लिए गए 137 करोड़ रुपये के ऋण के भुगतान की चूक के मामले में 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








