तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने सीजेआई को दी जन्मदिन की बधाई
हैदराबादए 27 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केण् चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनण्वीण् रमन्ना को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के लोगों और राज्य सरकार की ओर से न्यायमूर्ति रमन्ना को शुभकामनाएं दीं। सीजेआई को भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत ही कम समय में उन्होंने अपने अमूल्य फैसलों से एक नया चलन पेश किया है। राव ने लिखाए आपको जन्मदिन पर मेरी तरफ से हार्दिक बधाई। सीजेआई बनने के कुछ ही समय बाद आपने अनमोल फैसले दिए और इस तरह एक नया चलन पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहाए आपके पेशे के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श बननी चाहिए। मैं ईश्वर से ईमानदारी से प्रार्थना करता हूं कि आप लंबे समय तक देश की सेवा करें।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








