Home देश-दुनिया रजत पदक विजेता प्रवीण कुमार को पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर ने दी शुभकमनाएं, कहा- देश हुआ गौरवान्वित

रजत पदक विजेता प्रवीण कुमार को पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर ने दी शुभकमनाएं, कहा- देश हुआ गौरवान्वित

नई दिल्ली, 03 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कार्यक्रम एव खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने तोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी और कहा कि यह पदक उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। कुमार ने तोक्यो पैरालंपिक में एशियाई रिकॉर्ड के साथ पुरूषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने पैरालंपिक में पदार्पण करते हुए 2.07 मीटर की कूद से एशियाई रिकॉर्ड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनके कठिन परिश्रम और अद्वितीय समर्पण का परिणाम है। उन्हें बधाइयां। भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’’ बाद में प्रधानमंत्री ने कुमार से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने इस दौरान कुमार के कठिन परिश्रम के साथ ही उनके कोच और परिजनों से मिले समर्थन की सराहना की।

अठारह वर्षीय कुमार ने बधाई और शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। यह कुमार का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है और 2019 में खेल में आने के बाद पहला बड़ा पदक भी है। नोएडा के निवासी कुमार यहां भारतीय दल के सबसे युवा पदक विजेता भी बन गये हैं।पैरालंपिक में भारत ने अभी तक दो स्वर्ण और छह रजत सहित कुल 11 पदक जीते हैं।

अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर ‘सिल्वर मेडल’ जीतने के लिए प्रवीण कुमार को बधाई। प्रवीण कुमार ने 2.07 मीटर की छलांग के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने कहा,’’11 पदक और गिनती जारी। भारत के लिए इस पैरालंपिक से बेहतर कुछ नहीं।’’

बता दें कि हाई जंप स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने 2.07 मीटर की लंबी छलांग लगाते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया है। इस छलांग के साथ ही उन्होंने नया एशियाई कीर्तिमान भी अपने नाम किया। पूरे मुकाबले में प्रवीण बेहतरीन लय में दिखाई दिए, लेकिन आखिरी क्षणों में पोलैंड के खिलाड़ी जॉनाथन उन पर भारी पड़े और 2.10 मीटर की छलांग लगाते हुए उन्होंने गोल्ड जीत लिया। पैरालंपिक में यह भारत का 11वां मेडल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…