तटरक्षक बल ने दीव के पास डूबती नौका से सात मछुआरों को बचाया
नई दिल्ली, 14 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारतीय तटरक्षक बल ने दीव के वनकबारा तट के पास एक डूबती नाव से सात मछुआरों को बचाया। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मछली पकड़ने की नाव में कुछ खराबी आ गई थी और वह तट के पास समुद्र में फंस गई थी।
दीव प्रशासन से सोमवार रात आठ बजे इसकी सूचना मिलने पर तटरक्षक बल ने पोरबंदर से स्वदेश निर्मित ‘उन्नत एवं हल्के हेलीकाप्टर’ को इस बचाव अभियान के लिए तैनात किया और ठंडे मौसम तथा अंधेरे में वनकबारा तट, जो कि पोरबंदर से 175 किलोमीटर दूर स्थित है, वहां पर बचाव कार्य शुरू किया गया।
बयान में कहा गया कि घने अंधेरे और समुद्र में पेश आती कठिनाईयों के बावजूद कुशल पायलटों ने एक घंटे में अभियान पूरा किया और सातों मछुआरों को बचा लिया गया।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








