Home देश-दुनिया मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन पुल गिरा, 13 लोग घायल

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन पुल गिरा, 13 लोग घायल

मुंबई, 17 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मुबंई में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में एक निर्माणाधीन फ्लाइओवर गिरने की खबर है। हादसे में कम से कम 13 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हुआ। इस हादसे में मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हादसे वाली जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस के अनुसार बांद्र कुर्ला कॉम्प्लेक्स मेन रोड और शांता क्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाला निर्माणाधीन फ्लाइओवर आज सुबह गिर गया। हादसे में 13 लोग घायल हैं, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है और ना ही कोई शख्स लापता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

घरेलू शेयर बाजार में तेजी, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती उतार-चढ़ाव…