Home देश-दुनिया बिरला कर्नाटक के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे

बिरला कर्नाटक के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली, 23 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को अपराह्न 2.30 बजे बेंगलुरु में कर्नाटक विधानसभा के एसेम्बली हॉल में कर्नाटक विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। श्री बिरला 24 सितम्बर को कर्नाटक के दोनों सदनों के सदस्यों के संयुक्त सत्र को ‘लोकतंत्र-लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। इस अवसर पर कर्नाटक विधान परिषद के सभापति बसवराज होराट्टी, कर्नाटक विधान सभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरीय मंत्री, संसद सदस्य, विधान परिषद और विधान सभा के सदस्य तथा अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे। श्री बिरला पहली बार किसी विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। वह 25 सितंबर को सुबह 11.00 बजे विधान सौध, बेंगलुरु के कॉन्फ्रेंस हॉल में मीडिया से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…