Home देश-दुनिया राष्ट्रपति कोविंद ने वायुसेना दिवस पर बधाई दी

राष्ट्रपति कोविंद ने वायुसेना दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायु सेना के 89 वें स्थापना दिवस पर वायुसेना कर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, “वायु सेना दिवस पर वायु सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बधाई। राष्ट्र को वायु सेना पर गर्व है जिसने समय-समय पर शांति तथा युद्ध के दौरान अपनी ताकत तथा क्षमता को साबित किया है। मुझे विश्वास है कि वायु सेना अपने इस उत्कृष्ट स्तर को आगे भी बनाए रखेगी।” उल्लेखनीय है कि वायु सेना आज अपना 89 वा स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर मुख्य आयोजन राजधानी दिल्ली के निकट हिंडन वायु सेना स्टेशन पर किया जा रहा है जिसमें परेड के दौरान वायु सेना के लड़ाकू विमान तथा हेलीकॉप्टर और मालवाहक विमान अपने जोहर दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में व…