Home अंतरराष्ट्रीय ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम की पांच सितंबर को की जाएगी घोषणा

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम की पांच सितंबर को की जाएगी घोषणा

लंदन, 12 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बोरिस जॉनसन का स्थान लेने वाले ब्रिटेन में सत्तारूढ़ ‘कंजर्वेटिव पार्टी’ के नए नेता एवं देश के नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा पांच सितंबर को की जाएगी। पार्टी के नेतृत्व के चुनाव के लिए जिम्मेदार निकाय ने सोमवार को यह जानकारी दी। नया प्रधानमंत्री निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का स्थान लेगा।

‘1922 कमेटी ऑफ कंजर्वेटिव बैकबेंच’ के सांसदों ने चुनाव के लिए समय सारिणी और नियम निर्धारित किए। चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर मंगलवार को शुरू और समाप्त भी होगी।

प्रधानमंत्री पद के लिए अब तक 11 लोग दावेदारी पेश कर चुके हैं। ब्रिटेन के भारतीय मूल के पूर्व कैबिनेट मंत्री ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिज़ ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी में बोरिस जॉनसन की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

‘1922 समिति’ के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रैडी ने कहा, ‘‘निश्चित ही, पांच सितंबर को हमारे पास इसका जवाब होगा और पार्टी का नया नेता निर्वाचित होगा तथा उसकी घोषणा की जाएगी।’’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…