लीवरपुल कार विस्फोटः तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
लंदन, 15 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ब्रिटेन में आतंकवाद रोधी पुलिस ने लीवरपुल में एक अस्पताल के बाहर हुए विस्फोट के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
ब्रिटेन के लीवरपुल शहर में एक अस्पताल के बाहर एक कार में रविवार को विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी, जबकि एक अन्य घायल हो गया था।
‘प्रेस एसोसिएशन’ की खबर के अनुसार आतंकवाद रोधी पुलिस ने तीन लोगों को शहर के केनसिंगटन इलाके से हिरासत में लिया। इनकी उम्र 21 से 29 वर्ष के बीच है।
पुलिस ने बताया कि विस्फोट को अभी तक आतंकवादी हमला घोषित नहीं किया गया है लेकिन आतंकवाद रोधी पुलिस मामले की जांच की अगुवाई कर रही है और आतंकवाद संबंधी कानून के तहत ही इन तीनों लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मर्सीसाइड पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जिस वाहन में विस्फोट हुआ वह एक ‘टैक्सी’ थी जिसे कुछ देर पहले ही अस्पताल तक लाया गया था। मामले की जांच अभी जारी है’’’
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








