Home व्यापार पेट्रोल-डीजल के दाम 13वें दिन भी स्थिर
व्यापार - November 17, 2021

पेट्रोल-डीजल के दाम 13वें दिन भी स्थिर

नई दिल्ली, 17 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी नरमी के बीच घरेलू स्तर पर सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार तेरहवें दिन भी स्थिर रहे। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है। इसका असर आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरकरार है। इस बीच राजस्थान ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट में कटौती कर दी है। राज्य में पेट्रोल की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर और डीजल में पांच रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। इस कटौती के बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 107.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.70 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। घरेलू बाजार में बुधवार को 13वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहेः

शहर का नाम–पेट्रोल (रुपये/लीटर)–(डीजल रुपये/लीटर)

दिल्ली—– 103.97—— 86.67
मुंबई——109.98—— 94.14
चेन्नई—–101.40 —— 91.43
कोलकाता—-104.67——89.79

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …