Home अंतरराष्ट्रीय चीन: शीआन में लॉकडाउन के बीच लोगों को दिया गया मुफ्त राशन

चीन: शीआन में लॉकडाउन के बीच लोगों को दिया गया मुफ्त राशन

बीजिंग, 30 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। चीन के शानक्सी प्रांत की राजधानी शीआन में अधिकारियों ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए शहर में लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान सरकार ने शहर के निवासियों को मुफ्त राशन देना शुरू कर दिया है।

बुधवार को स्थानीय सरकार द्वारा शहर के कई निवासियों को मुफ्त में खाद्य सामग्री दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को बताया कि यह उपाय निवासियों को घर पर लॉकडाउन से गुजरने में मदद कर रहा है। शहर ने मंगलवार को 151 कोविड मामलों की पुष्टि की है।

23 दिसंबर से शीआन ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शहर में लॉकडाउन लागू कर दिया था। इस दौरान दैनिक आवश्यकताओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार रात से आवश्यक खाद्य सामग्री तैयार कर उसे लोगों तक निःशुल्क पहुंचाना शुरू कर दिया है।

बड़ी संख्या में लोगों ने रात भर सब्जियां, मांस और अंडे तैयार करने, उन्हें पैकेजिंग करने और पहुंचाने का काम किया ताकि सामग्री को लोगों तक जल्द पहुंचाया जाए। चार सुपरमार्केट और एक कृषि उपज बाजार की मदद से, कुजियांग न्यू डिस्ट्रिक्ट ने अपने 1,30,000 निवासियों के लिए 130 टन मांस, 70 टन अंडे और 650 टन सब्जियां तैयार कीं।

जिले के महामारी रोकथाम और नियंत्रण मुख्यालय से वांग फैन ने कहा, प्रत्येक घर को 11 प्रकार की सामग्री दी गईं, जिसमें मांस, अंडे और सब्जियां शामिल हैं। यह सामग्री वे तीन दिन तक चला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…