शंघाई में दो नई मेट्रो लाइनों का परिचालन शुरू
शंघाई, 30 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। शंघाई में दो नई मेट्रो की लाइनों का गुरुवार को परिचालन शुरू कर दिया गया, जिससे शहर के मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 831 किमी हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शंघाई मेट्रो के हवाले से कहा कि दो नई लाइनों के खुलने से शंघाई में पूरी तरह से स्वचालित मेट्रो लाइनों की कुल संख्या पांच हो जाएगी, जिसकी परिचालन लंबाई 167 किमी है।
38 किमी की परिचालन लंबाई के साथ खुली नई लाइन 14, शंघाई में पहली पूर्ण स्वचालित मेट्रो लाइन है। 31 स्टेशनों के साथ लोगों को इस लाइन का महानगर में फायदा होगा।
पहले चरण का उत्तरी भाग 18 स्टेशनों के साथ लगभग 21 किमी तक फैला हुआ है। इससे डाउनटाउन क्षेत्र में यातायात में काफी कमी आने की उम्मीद है।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








