कल्पतरु पॉवर को मिले 1,560 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर
नई दिल्ली, 30 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ऊर्जा एवं अवसंरचना अनुबंध क्षेत्र की कंपनी कल्पतरु पॉवर ट्रांसमिशन लिमिटेड (केपीटीएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे 1,560 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।
कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। उसने बताया कि ये ऑर्डर विद्युत पारेषण के क्षेत्र में उसे भारत, अफ्रीका, राष्ट्रमंडल देशों और दक्षिण अमेरिका से प्राप्त हुए हैं।
केपीटीएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष मोहनोत ने नए ऑर्डर मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि ये सभी ऑर्डर विद्युत पारेषण एवं वितरण क्षेत्र में मिले हैं जो कि हमारा मूल व्यवसाय है।
आईसीएआई अनुशासन समिति में तीन गैर-सीए सदस्यों को शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध करेगा
कोलकाता, 30 दिसंबर (वेब वार्ता)। चार्टर्ड एकाउंटेंट के शीर्ष निकाय भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने कहा है कि संस्थान की अनुशासन समिति में गैर चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) सदस्यों को शामिल करने के केंद्र के प्रस्ताव का वह विरोध करेगा।
सरकार ने ‘चार्टर्ड एकाउंटेंट, लागत एवं संकर्म लेखापाल और कम्पनी सचिव (संशोधन) विधेयक, 2021’ में आईसीएआई की अनुशासन समिति में दो सीए और तीन गैर-सीए सदस्यों को शामिल करने का प्रस्ताव दिया है।
वर्तमान में समिति में दो गैर-सीए और तीन आईसीएआई के सदस्य होते हैं।
लोकसभा ने इस विधेयक को संसद की स्थायी समिति के समक्ष विचारार्थ भेजा है।
आईसीएआई के उपाध्यक्ष देबाशीष मित्रा ने बुधवार को एक कार्यक्रम से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम इस प्रस्ताव का विरोध करते हैं और जब सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा तब हम स्थायी समिति के समक्ष अपनी बात रखेंगे।’’
उन्होंने कहा कि गैर-सीए व्यक्ति को लेखा का गहरा ज्ञान नहीं होता है जो कि निष्पक्ष फैसले के लिए आवश्यक है।
सोशल मीडिया पर लगाई जा रही पाबंदियों पर बोली कांग्रेस- असहमति को दबा रही है मोदी सरकार
नई दिल्ली, 20 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प…








