माता वैष्णो देवी मंदिर में दुर्घटना पर नायडू दुखी
नई दिल्ली, 01 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जम्मू-कश्मीर के कटरा में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री नायडू ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में उम्मीद जताई कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की मदद करेगा। उन्होंने कहा, ‘माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुर्घटना पर दुखी हूं, हताहत श्रद्धालुओं और उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। विश्वास है कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को राहत सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।’
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








