वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में भगदड़ की घटना पर शिवराज ने दुख व्यक्त किया
भोपाल, 01 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने माता वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री चैहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। इसमें प्राण गंवाने वाले श्रद्धालुओं को वे श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








