अडाणी समूह ने गुजरात में इस्पात संयंत्र के लिए पॉस्को के साथ समझौता किया
नई दिल्ली, 13 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले अडाणी समूह ने इस्पात, नवीकरणीय ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में कारोबारी अवसर तलाशने के लिए दक्षिण कोरियाई कंपनी पॉस्को के साथ समझौता किया है।
दोनों कंपनियों ने इस लिहाज से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए।
अडाणी समूह ने एक बयान में कहा कि एमओयू के तहत पांच अरब डॉलर तक का निवेश किया जा सकता है।
समूह ने कहा कि उसने ‘‘गुजरात के मुंद्रा में हरित, पर्यावरण-अनुकूल एकीकृत इस्पात कारखाने की स्थापना और अन्य उद्यमों समेत व्यावसायिक सहयोग के अवसर तलाशने की सहमति जताई है।’’
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








