सैन्य विद्यालय में प्रवेश के लिए चार जून को परीक्षा
नई दिल्लीए 24 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस) देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय में जनवरी सत्र 2023 में दाखिल को लेकर चार जून 2022 को दिल्ली में प्रवेश परीक्षा होगी। जिसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने प्रवेश सूचना जारी की है। आवेदन पत्र डब्लू डब्लू डब्लू डॉट आरआईएमसी डॉट जीओवी डॉट ईन से ऑनलाइन भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल है। पुराना सचिवालय स्थित शिक्षा निदेशालय के परीक्षा प्रकोष्ठ को आवेदन पत्र विवरण पत्रिका में उल्लेखित संलग्नक के साथ भेजना होगा। दाखिला के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी का एक जनवरी 2023 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सातवीं कक्षा में अध्ययनरत या सातवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। प्रवेश के लिए ;छात्र एवं छात्राएंद्ध जिनके माता.पिता या अभिभावक सामान्य रूप से दिल्ली में रहते हैंए वह आवेदन के पात्र हैं।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








