Home अंतरराष्ट्रीय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री अर्डर्न की लंदन में करेंगे मेजबानी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री अर्डर्न की लंदन में करेंगे मेजबानी

लंदन, 01 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शुक्रवार को लंदन में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की मेजबानी करेंगे और इस दौरान दोनों नेता सुरक्षा एवं द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर वार्ता करेंगे।

इससे पहले, दोनों नेताओं ने इस सप्ताह मैड्रिड में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।

जॉनसन के कार्यालय ने बताया कि वह और अर्डर्न हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों और यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करेंगे।

वे ऑनलाइन दुष्प्रचार से निपटने और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को गहरा करने पर भी बातचीत कर सकते हैं। इसके साथ ही वे वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के नए उपायों पर भी सहमति जता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में व…