Home व्यापार डीसीएम श्रीराम का शुद्ध लाभ 61 प्रतिशत बढ़ा
व्यापार - July 19, 2022

डीसीएम श्रीराम का शुद्ध लाभ 61 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली, 19 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में डीसीएम श्रीराम लिमिटेड का समेकित शुद्ध लाभ 61 प्रतिशत बढ़कर 253.96 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ बढ़ा है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 157.87 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 2,999.90 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,025.11 करोड़ रुपये रही थी। दिल्ली स्थित डीसीएम श्रीराम लिमिटेड का क्लोरो-विनाइल, चीनी, उर्वरक एवं जैविक बीज क्षेत्रों में कारोबार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संकट काल में सुरक्षा कवच के रूप में टीएमसी को मिला कांग्रेस का साथ

नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने …