Home खेल भवानी देवी ने जीता गोल्ड, ऑस्ट्रेलियाई तलवारबाज को 15-10 से हराया
खेल - August 10, 2022

भवानी देवी ने जीता गोल्ड, ऑस्ट्रेलियाई तलवारबाज को 15-10 से हराया

नई दिल्ली, 10 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारतीय तलवारबाज सीए भवानी देवी ने बुधवार को कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2022 में सीनियर महिला सेबर व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यहां मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की वेरोनिका वासिलेवा को 15-10 से हराकर लंदन में खिताब अपने नाम किया। साई ने ट्विटर पर लिखा, भवानी देवी कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियन हैं। हंगरी में 2020 फेंसिंग वल्र्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद भवानी देवी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली अकेली भारतीय फेंसर बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने समायोजित आधिकारिक रैंकिंग पद्धति (एओआर) के माध्यम से योग्यता प्राप्त की। टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी के खिलाफ अपना पहला मैच जीता। 28 साल की इस तलवारबाज ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर लिया। उन्होंने सेवर कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी वैसलेवा को 15-10 से हराया। उनका इस चैंपियनशिप का यह दूसरा गोल्ड है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …