कनाडा में चाकूबाजी की विभिन्न घटनाओं में 10 की मौत, 15 घायल
ओटावा, 05 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कनाडा के सास्काचेवान में कई स्थानों पर चाकूबाजी की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 अन्य घायल हुए हैं। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मध्य कनाडा में प्रांत के जेम्स स्मिथ क्री नेशन और वेल्डन में 13 घटनाओं के बारे में पता चला है और इस मामले में दो संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अभी तक संदिग्धों के ठिकाने के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि सस्केचेवान में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह हाल के वर्षों में देखी गई सबसे बड़ी और सबसे दुखद घटनाओं में से एक है।
अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे
वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …








