Home देश-दुनिया हमने कांग्रेस को झटका नहीं दिया, सलूजा अब सत्य के साथ : पाराशर

हमने कांग्रेस को झटका नहीं दिया, सलूजा अब सत्य के साथ : पाराशर

भोपाल, 25 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पूर्व मीडिया समन्वयक नरेंद्र सिंह सलूजा के आज पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि इस घटना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को कोई झटका नहीं दिया है, बल्कि श्री सलूजा को उनकी आत्मा ने झकझोर दिया है, इसलिए वे ‘सत्य’ के साथ आ गए।
मुख्यमंत्री निवास में श्री सलूजा की मौजूदगी में श्री पाराशर ने कहा कि इंदौर में खालसा कालेज की 08 नवंबर की घटना के बाद से श्री सलूजा का मन और दिल बेहद आहत है। इसलिए अब वे सत्य के साथ आ गए हैं और यह भाजपा के लिए प्रसन्नता की बात है। श्री पाराशर ने कहा कि अब श्री सलूजा दमदारी से ‘टुकड़े टुकड़े’ गैंग का नेतृत्व करने वाले लोगों द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का भी विरोध करेंगे।
श्री पाराशर ने कहा कि निश्चित तौर पर देश में 1984 में सिखों के खिलाफ हुए दंगों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। श्री सलूजा ने स्वयं कहा कि श्री कमलनाथ भी इसके दोषी हैं। इस अवसर पर श्री सलूजा ने कहा कि जब तक सिख दंगों के दोषियों को सजा नहीं मिल जाएगी, वे उनके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …