Home देश-दुनिया राहुल की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में तीसरे दिन भी जारी

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में तीसरे दिन भी जारी

खरगोन, 25 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में तीसरे दिन भी जारी है और उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति राबर्ट वाड्रा भी शामिल हो रहे हैं।
श्री गांधी ने सुबह पदयात्रा खरगोन जिले के खेरदा से प्रारंभ की जो आज के पहले पड़ाव पर दस बजे के बाद भानबरड पेट्रोल पंप पर पहुंचेगी। इस पदयात्रा में प्रियंका के पुत्र और पुत्री भी शिरकत कर रहे हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार ठंडक के माहौल और सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच श्री गांधी रात्रि विश्राम के बाद खेरदा से सुबह रवाना हुए। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, जीतू पटवारी और दर्जनों नेता व पदाधिकारी भी साथ चल रहे हैं।
सूत्रों ने कहा कि पदयात्रा भानबरड पेट्रोल पंप से दोपहर बाद फिर शुरू होगी, जाे शाम को सनावद बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त होगी। रात्रि विश्राम माेरटक्का गांव में रहेगा। यहीं पर यात्रा में शामिल सभी लोग रात्रि विश्राम करेंगे।
श्री गांधी की यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र से बुरहानपुर जिले से मध्यप्रदेश में प्रवेश किया था। कल दूसरे दिन उनकी यात्रा का अधिकांश हिस्सा खंडवा जिले में रहा था। श्री गांधी अब इंदौर, उज्जैन और आगरमालवा जिले से होते हुए चार दिसंबर को राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …