Home मनोरंजन अर्जुन कपूर ने बनवाया बहन अंशुला कपूर के नाम का टैटू
मनोरंजन - June 22, 2021

अर्जुन कपूर ने बनवाया बहन अंशुला कपूर के नाम का टैटू

मुंबई, 22 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अपनी फिल्मों के अलावा मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर इस वक्त सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं और सुर्खियों में है। दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने हाथ पर बहन अंशुला कपूर के लिए टैटू बनवाया है। इसकी जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए दी है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर अपने बाएं हाथ में बहन अंशुला के लिए टैटू बनवाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने अपने हाथ में अंशुला के नाम का पहला शब्द यानी ए गुदवाया है। ए के साथ उन्होंने दिल भी बनाया है।इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- ‘वह मेरी आस्तीन का इक्का है। अंशुला कपूर और मैं, जिंदगी में ए के जरिए हमेशा के लिए आपस में जुड़े हुए हैं।’

अर्जुन कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर उनके तमाम फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी प्रतिक्रिया दे रही हैं। वहीं उनकी बहन अंशुला ने उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा -’लव यू!’

अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर बॉलीवुड के सबसे मशहूर भाई-बहन की जोड़ी में से एक हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है और एक दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। अर्जुन और अंशुला फिल्म मेकर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बच्चे हैं।मोना ने साल 1983 में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी, लेकिन साल 1996 में मोना और बोनी का तलाक हो गया जिसके बाद मोना ने अकेले ही अर्जुन और अंशुला की परवरिश की थी। अर्जुन कपूर की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर कैंसर से पीड़ित थी और साल 2012 में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद दोनों भाई -बहन ने खुद को संभाला। अंशुला आज एक बिजनेस वूमेन के रूप में अपनी पहचान बना रही है। वहीं अर्जुन कपूर बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना चुके हैं।वर्कफ्रंट की बात करे तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न’ और ‘भूत पुलिस’ में नजर आएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…