Home व्यापार रुपया शुरुआती कारोबार में स्थिर
व्यापार - December 23, 2022

रुपया शुरुआती कारोबार में स्थिर

मुंबई, 23 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। स्थानीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार में स्थिर रुख के साथ खुला। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की धारणा को कुछ बल मिला लेकिन मंदी की आशंका तथा अमेरिका के बेरोजगारी आंकड़ों की वजह से रुपया इसका लाभ नहीं ले सका।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे के नुकसान के साथ 82.81 प्रति डॉलर पर खुला। पिछले कारोबारी दिवस में रुपया 82.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सुबह के कारोबार में 82.82 से 82.77 प्रति डॉलर के दायरे में घूमने के बाद रुपया 82.79 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। दुनिया की छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत टूटकर 104.33 पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…