लैंडमार्क कार्स का शेयर निर्गम मूल्य से सात प्रतिशत नीचे सूचीबद्ध
नई दिल्ली, 23 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। वाहन डीलरशिप श्रृंखला लैंडमार्क कार्स के शेयर की शुक्रवार को शुरुआत काफी कमजोर हुई। कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 506 रुपये पर करीब सात प्रतिशत नीचे सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर लैंडमार्क कार्स का शेयर 6.85 प्रतिशत के नुकसान से 471.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 11.76 प्रतिशत के नुकसान से 446.45 रुपये पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 6.91 प्रतिशत के नुकसान से 471 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,829.16 करोड़ रुपये पर है।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








