सन्नी देओल को लेकर फिर से फिल्म बनायेंगे राजकुमार संतोषी
मुंबई, 12 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक राजकुमार संतोषी एक बार फिर से सन्न देओल को लेकर फिल्म बनाने जा रहे है।
राजकुमार संतोषी ने सन्नी देओल को लेकर घायल,घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्में बनायी है। राजकुमार संतोषी एक बार फिर सन्नी देओल को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसकी शूटिंग इसी साल मार्च में शुरू होगी। संतोषी और सन्नी करीब 27 साल बाद दोबारा साथ में काम करते नजर आएंगे। दोनों ने आखिरी बार 1996 में घातक में साथ काम किया था।
राजकुमार संतोषी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध के प्रमोशन में व्यस्त है।फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








