Home मनोरंजन ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में पहली बार साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर
मनोरंजन - January 18, 2023

‘तू झूठी मैं मक्कार’ में पहली बार साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर

मुंबई, 17 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले फिल्म निर्देशक लव रंजन प्यार और रिश्तों को बड़ी ही खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं।

उनकी अगली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ बहुत जल्द आ रही है, जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

सूत्रों की माने तो जल्द ही ‘तू झूठा मैं मक्कार’ का ट्रेलर शाहरुख खान की ‘पठान’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा। बताते चलें कि दोनों फिल्मों का वितरण यशराज फिल्म्स कर रही है।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की एक साथ यह पहली फिल्म है। वहीं रणबीर लव रंजन के साथ भी पहली बार काम कर रहे हैं। जब से फिल्म का टीज़र जारी हुआ है, तभी से दोनों एक्टर्स के फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इसी साल होली के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

उखीमठ, 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तराखंड में हिमालय की कंदराओं में स्थित 11वें…