Home अंतरराष्ट्रीय मिस्र के 177 सैनिकों को स्वदेश भेजा गया : सूडानी सेना

मिस्र के 177 सैनिकों को स्वदेश भेजा गया : सूडानी सेना

काहिरा, 20 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। सूडानी सेना ने कहा कि अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) द्वारा पकड़े गए मिस्र के 177 सैनिकों को स्वदेश वापस भेजा गया है। अल-काहिरा न्यूज ब्रॉडकास्टर ने बुधवार रात को कहा कि मिस्र के सैनिक, जो अभ्यास के लिए सूडान आए थे और जिन्हें आरएसएफ ने बंधक बना लिया था, उन्हें छुडाकर स्वदेश रवाना किया गया है।

मिस्र की सेना के प्रवक्ता ग़ारीब अब्देल हाफ़िज़ ने कहा कि देश के सशस्त्र बल सूडान में स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे थे और मिस्र के सैनिकों की सुरक्षा की गारंटी के लिए सूडानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे थे।

आरएसएफ ने शनिवार को कहा था कि मिस्र के सशस्त्र बलों की एक बटालियन ने आत्मसमर्पण कर दिया है। मिस्र के सशस्त्र बलों ने कहा कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सूडानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने कहा कि मिस्र के सैनिक अभ्यास के लिए सूडान गए थे लेकिन उनका किसी भी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

आरएसएफ ने कहा कि मिस्र के सैनिकों को खार्तूम स्थानांतरित किया जा रहा है और सही समय पर उन्हें मिस्र को सौंप दिया जाएगा। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार चार दिनों के संघर्ष में करीब 270 लोग मारे गए और 2,600 अन्य घायल हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार ने काबुल हमले की न‍िंदा की, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

जिनेवा, 18 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष क…