आईएसएल: ओडिशा एफसी से लेनी रोड्रिग्स के साथ एक साल का करार किया
भुवनेश्वर, 27 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी ओडिशा एफसी ने मंगलवार को भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी लेनी रोड्रिग्स के साथ एक साल का करार किया है जिसमें उनका कार्यकाल एक और साल बढ़ाने का विकल्प भी है।
क्लब ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अनुभवी खिलाड़ी रोड्रिग्स के टीम में जीत दर्ज करने की मानसिकता को बढ़ावा देंगे। उन्होंने भारत के कई क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है और यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ है।
चर्चिल ब्रदर्स के साथ पेशेवर करियर शुरू करने वाले रोड्रिग्स ने डेम्पो, बेंगलुरु एफसी, एफसी गोवा और एटीके मोहन बागान का भी प्रतिनिधित्व किया है।
वह उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने नेहरू कप का खिताब जीता था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








