Home अंतरराष्ट्रीय तंजानिया में स्वर्ण खदान ढहने से 22 लोग लापता, तीन को बचाया गया

तंजानिया में स्वर्ण खदान ढहने से 22 लोग लापता, तीन को बचाया गया

दार एस सलाम, 13 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। तंजानिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र शिन्यांगा में एक सोने की खदान के ढहने के बाद तीन खनन तकनीशियनों को बचा लिया गया है, जबकि 22 अभी भी लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शिन्यांगा जिला आयुक्त जूलियस मटाटिरो ने बताया कि यह घटना सोमवार को वाचापाकाज़ी गोल्ड माइन में खनन शाफ्ट पर रखरखाव कार्य के दौरान हुयी। उन्होंने कहा, “मलबे में फंसे शेष 22 तकनीशियनों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों के नेतृत्व में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। ” उन्होंने कहा कि तीन जीवित बचे लोगों को खदान ढहने के 32 घंटे बाद बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय खनन अधिकारियों ने सुरक्षा निरीक्षण के बाद खदान के संचालन को निलंबित कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …