गाज़ा में जारी इज़राइली हवाई हमलों में कम से कम 49 की मौत
गाजा, 13 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। गाज़ा में इज़राइली हवाई हमलों में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई है। हमले बीती रात से लेकर आज सुबह तक जारी रहे। शिफा अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, मृतकों में 12 लोग फ़िलिस्तीन स्टेडियम के पास शरण ले रहे थे और आठ लोग अपार्टमेंट इमारतों में मारे गए। 20 से अधिक शव नासिर अस्पताल लाए गए हैं।
हिंसा बढ़ने के बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर युद्धविराम समझौता हो सकता है। इस बीच, इज़राइल के सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डेरमर वाशिंगटन में वार्ता के लिए पहुंचने वाले हैं। लगातार 21वें महीने में प्रवेश कर चुका यह संघर्ष गाज़ा के मानवीय संकट को और गहरा कर रहा है। अक्टूबर 2023 के हमास हमले के बाद से अब भी लगभग 50 बंधक उसके कब्जे में हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








