राज्यसभा ने रामाधार कश्यप को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 20 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राज्यसभा में आज अपने पूर्व सदस्य रामाधार कश्यप को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरु होने पर श्री कश्यप के निधन की जानकारी सदस्यों को दी और कहा हाल ही में उनका निधन हो गया था। उनका जन्म 1936 में छत्तीसगढ़ में हुआ था और बिलासपुर में शिक्षादीक्षा हुई थी। श्री कश्यप 2002 से 2008 तक राज्यसभा के सदस्य थे। वह एक किसान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। बाद में सदस्यों ने मौन खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भारतीय संस्कृति और विज्ञान साथ-साथ चल सकते हैं : राजनाथ
नई दिल्ली, 21 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा…