Home स्वास्थ्य फायदेमंद है नारियल का तेल
स्वास्थ्य - July 21, 2021

फायदेमंद है नारियल का तेल

-: ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस :-

नारियल तेल कई प्रकार के स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह यीस्ट इंफैक्शन के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, यीस्ट इंफैक्शन के इलाज के लिए यह सबसे अच्छे प्राकृतिक उपचारों में से एक है। नारियल के तेल में तीन अलग-अलग प्रकार के फैटी एसिड मौजूद होते हैं। इन्हें कैप्रीलिक एसिड, कैप्रिक एसिड, लोरिक एसिड के नाम से जाना जाता है। यह यीस्ट इंफैक्शन को दूर करने में बहुत प्रभावी होता है। आइए सबसे पहले यीस्ट इंफैक्शन के बारे में जानकारी लेते हैं।

यीस्ट इंफैक्शन
शरीर में यीस्ट के बहुत अधिक बढ़ जाने से बहुत सी महिलाओं को यीस्ट संक्रमण की समस्या हो जाती है। आमतौर पर यह तभी होता है जब आपके शरीर की प्रणाली असंतुलित हो जाती है। और आपके शरीर में जीवाणु और यीस्ट का संतुलन बिगाड़ कर यीस्ट को बहुत अधिक बढ़ा देता है। योनि या इसके आसपास खुजली, गाढ़ा सफेद डिस्चार्ज, यूरीन या सैक्स के दौरान योनि में जलन और दर्द, योनि के आस पास की त्वचा का लाल होना, बदबूदार डिस्चार्ज आदि इसके लक्षण हैं। आइए जानें कि नारियल के तेल इसके लिए किस तरह से लाभकारी हैं।

नारियल तेल ही क्यों?
प्रयोगशाला परीक्षण से पता चला है कि नारियल तेल आसानी से यीस्ट कोशिकाओं में समाकर योनि की जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है। और नारियल तेल में मौजूद तीन फैटी एसिड एंटीवायरल, एंटीमाइक्रोबिल और एंटीफंगल तत्व से भरपूर होने के कारण हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है। और पाचन तंत्र में संतुलन में मदद कर यह अच्छे बैक्टीरिया को नुक्सान भी नहीं पहुंचाता है।

कैप्रीलिक एसिड की मौजूदगी
नारियल तेल में मौजूद कैप्रीलिक एसिड यीस्ट इंफैक्शन का कारण बनने वाली यीस्ट कोशिका की ङिाल्ली को तोड़ने में मदद करता है। यह न केवल यीस्ट इंफैक्शन को नियंत्रित करता है बल्कि इससे वापस होने से भी रोकता है। वर्जिन नारियल तेल खासतौर पर इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्र में लौरिक एसिड, और यीस्ट इंफैक्शन के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने वाले पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हालांकि यह आपको यह पहले से ही पता है कि नारियल तेल चीनी के विकल्प के रूप में एक प्राकृतिक स्वीटनर की तरह काम करता है और बढ़ते फंगल इंफैक्शन को प्राथमिक खाद्य स्नेत से नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा नारियल तेल आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देकर तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। नारियल तेल एक सुरक्षात्क परत का गठन कर यीस्ट इंफैक्शन के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

उखीमठ, 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तराखंड में हिमालय की कंदराओं में स्थित 11वें…