Home देश-दुनिया हिमाचल भूस्खलन: एक और शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 15 हुई

हिमाचल भूस्खलन: एक और शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 15 हुई

शिमला, 13 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन स्थल से शुक्रवार को एक और शव मिलने के बाद, इस प्राकृतिक हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हो गई। वरिष्ठ आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बुधवार को जिले में चैरा गांव के निकट हुए भूस्खलन के बाद से अब भी लापता 15 लोगों को खोजने के लिए आज सुबह बचाव अभियान पुनः आरंभ किया गया।

बुधवार को 10 लोगों के शव मिले थे तथा 13 घायलों को बचा लिया गया था। बृहस्पतिवार को चार और शव बरामद हुए थे और इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई थी।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान सुबह साढ़े पांच बजे पुनः आरंभ किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार रात को अभियान स्थगित कर दिया था।

मोख्ता ने बताया कि बोलेरो गाड़ी के, यात्रियों समेत मलबे में दबे होने की आशंका है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वाहन मलबे के साथ नीचे की ओर लुढ़क गया हो।

स्थानीय पुलिस के सदस्य, होमगार्ड, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

उखीमठ, 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तराखंड में हिमालय की कंदराओं में स्थित 11वें…