Home व्यापार पेट्रोल डीजल हुआ 15 पैसे सस्ता
व्यापार - August 24, 2021

पेट्रोल डीजल हुआ 15 पैसे सस्ता

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में सोमवार को तेल की कीमतों के तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई। इससे पहले रविवार को पेट्रोल 35 दिनों के बाद 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। इसी तरह से डीजल की कीमत भी 20 पैसे प्रति लीटर कम की गई थी। आज दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.49 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 101.49 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 88.92 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया भर में कोविड-19 के मामलों में फिर से वृध्दि होने के बावजूद कल कच्चे तेल की कीमतें फिर बढ़ी। कल कारोबार की समाप्ति के समय ब्रेंट क्रूड 3.39 डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर 68.57 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 3.28 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 65.46 डॉलर पर बंद हुआ था।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहेःशहर का नाम–पेट्रोल (रुपये/लीटर)–(डीजल रुपये/लीटर)
दिल्ली—– 101.94—— 88.92
मुंबई——107.52—— 96.48
चेन्नई——99.20 ——–93.52
कोलकाता—-101.82——-91.98

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…